
जमशेदपुर : झारखंड सरकार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर कोई मदद कर सकता है. मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में लोग अपने पैसे भी भेज सकते है ताकि जरूरी दवाओं से लेकर खाने पीने के सामानों की खरीद की जा सके. इसके लिए रिलीफ फंड का अधिकारिक वेबसाइट पर एकाउंट नंबर भी है जबकि लोग अपने जिले के उपायुक्त के माध्यम से भी मदद राशि दे सकते है. दूसरी ओर, देश की सर्वोच क्राउड फंडिंग संस्था “मिलाप” ने कोरोना वायरस में “लॉकडाउन” से पीड़ित जमशेदपुर के दैनिक मजदूर एवं निम्न वर्ग के तबके के लोगो के लिए मदद के लिए हाथ बढाया है. “मिलाप” द्वारा 10 लाख रुपये के सहायता के लिए Every Life Counts – Corona Virus “Jharkhand Chief Minister Relief Fund कैंपेन की शुरुआत की गयी है. इस कैंपेन के माध्यम से जो भी सहयोग राशि डोनर्स द्वारा एकत्रित की जाएगी, सम्पूर्ण सहयोग राशि “झारखण्ड मुख्यमंत्री राहत कोष” में जमा की जाएगी. इस कैंपेन से प्राप्त सहयोग राशि जमशेदपुर के दैनिक मजदूर एवं निम्न वर्ग के लोगो के लिए पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन द्वारा भोजन, बुनियादी किराने का सामान(खाना पकाने की सामग्री, साबुन और अन्य आवश्यक चीजें , दवाई , सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध करायी जाएगी, जो भी शहरवासी इस कैंपेन में अपना सहयोग देना चाहते है या इस कैंपेन के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी चाहते है कृपया https://milaap.org/fundraisers/support-jharkhand-chief-minister-relief-fund में क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते है . इस कैंपेन में डोनर्स के सुविधा के लिए सभी “डिजिटल पेमेंट” की सुविधा उल्लाब्ध करायी गयी है. कोई भी डोनर्स ऑनलाइन बैंक ट्रांस्फर, पेटीएम, यूपीआइ के मध्यम से “झारखण्ड मुख्यमंत्री राहत कोष” के लिए अपना सहयोग दे सकते है.







