
रांची/जमशेदपुर : झारखंड कई मायने में खुशनसीब समझा जा रहा है. जब कोरोना वायरस का खतरा काफी तेज था, तब सबसे कम मरीज सामने आये तो झारखंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या घट गयी है. लगातार दो दिनों से एक भी कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीज नहीं पाये गये है. राज्य के किसी भी हिस्से में एक भी कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया है. जमशेदपुर भी अछूता ही है. अब हम सारे लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनकर रहेंगे और जितना घरों में बंद रहेंगे, उतना कोरोना वायरस से सारे लोग दूर रहेंगे. दूसरी ओर, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब में सोमवार को कुल 190 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया. इसमें से 84 सैंपल रांची तथा शेष 106 कोल्हान के हैं. इसमें पिछले दिनों एमजीएम आइसोलेशन वार्ड के पास गिरकर मरे मरीज तथा उसके साथ आए कोरोना संदिग्ध का भी रिपोर्ट शामिल है. रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है क्योंकि जो मरीज मरा था वह होटल कर्मचारी था और बुखार से पीड़ित था इससे अस्पताल प्रबंधन सकते में था. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 139 नमूना संग्रह किया गया. इसमें कदमा से 11, मुसाबनी से 68, एमजीएम अस्पताल से 11 सहित अन्य क्षेत्र के संदिग्ध शामिल है. वहीं जुगसलाई से एक शव का नमूना लिया गया. जिला सर्विलांस विभाग ने सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट मंगलवार को आने की उम्मीद है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिले में अब तक कुल 1735 लोगों का नमूना लिया गया है. इसमें 1560 का रिपोर्ट निगेटिव आया है. बाकी 175 की जांच प्रक्रिया में है.














