रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की रिमांड अवधि एनआईए कोर्ट ने एक दिन और बढ़ा दी है. बताते चले कि 12 दिनों की पूछताछ के बाद सोमवार को दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. एनआईए की ओर से एक दिन रिमांड बढ़ाने का आग्रह कोर्ट से किया गया. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. दिनेश गोप की निशानदेही पर राज्य के विभिन्न जिलों से एनआईए ने लोकल पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मिलकर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले दिनों दिनेश गोप की जिप्सी भी जब्त की गई थी. बीते महीने दिनेश को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, ट्रांजिट रिमांड पर उसे रांची लाया गया. नोटबंदी के समय 25.38 लाख के पुराने नोट जब्त किए गए थे. वे पैसे भी दिनेश गोप के ही थी. व्यापारियों और अमीरों से उसने इन पैसों की उगाही की थी. इन पैसों का इस्तेमाल वह टेरर फंडिग और हथियार खरीदने के लिए करता था. झारखंड, बिहार और उड़ीसा में दिनेश के खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. राज्य सरकार ने उसपर 25 लाख के ईनाम की घोषणा की थी.











