रांची / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान और गंभीर होता जा रहा है. चक्रवात पिछले 6 घंटे के दौरान 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जो 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के बीच एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के तटों को पार करने की संभावना है. इसका असर झारखंड में भी देखने मिलेगा, जहां गुरुवार से अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा. इस दौरान 19 नवंबर को बादल छाये रहेंगे और रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में वज्रवात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
20 नंबर को राज्य के खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में झमाझम बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 21 को धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में बारिश की संभावना है.












