देवघर : देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा गुरुवार को सत्संग के परमपूज्यपाद आचार्यदेव के 56वां जन्मदिवस के शुभ अवसर पर देवघर के सत्संग आश्रम मनमोहिनी धाम प्रांगण में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया है. इसके अलावे शुभारंभ से पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का स्वागत सत्संग आश्रम में किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकगण द्वारा मेडिसिन, सर्जरी, शिशु व स्त्री-रोग, पैन मैनेजमेंट, ओर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, दांत तथा मानसिक रोगों के सहित समस्त विभागों के रोगियों की जांच और दवाई निःशुल्क प्रदान किया जायेगा. साथ ही साथ विभिन्न तरह के खून की जांच, एक्स-रे, ईसीजी की भी व्यवस्था की गयी है. इस दौरान उपरोक्त के अलावा एसीएमओ सीके शाही, सत्संग आश्रम के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम आदि उपस्थित थे.











