देवघर: देवघर जिले के कुंडा स्थित शिव शक्ति स्टोर और उषा ट्रेडर्स में रविवार की सुबह भीषण आग लगने से अपरा तफ़री मच गई.आग इतनी तेज फैली की देखते-देखते दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया. शिव शक्ति ट्रेडर्स के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि, उनके दुकान से धुआं निकल रहा है. सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान से आग की तेज लपटे निकल रही है, इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. (नीचे भी पढ़े)

जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखे अधिकांश सामान जलकर राख हो चुके थे. दुकान मालिक राजेश कुमार के अनुसार इस घटना में उन्हें 10 से 12 लाख रुपए की क्षति हुई है. जबकि उषा ट्रेडर्स के ओनर संजय कुमार ने कहा कि 10 से 15 लाख रुपया की क्षति हुई है.फिलहाल अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है. वही दुकान मालिक राजेश कुमार के अनुसार हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी हो. बहरहाल यह जांच का विषय है कि आख़िर आग कैसे लगी, इधर दोनों दुकानदारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. भविष्य की चिंता सता रही है.







