रांची: झारखंड के देवघर में जमीन कारोबारी की बम मारकर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार सुबह की है. देवघर नगर थाना स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के समाने एक गुमटी के पास चाय पी रहे जमीन कारोबारी लक्ष्मी यादव की बम मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधी दो बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे और घटना का अंजाम दिया. इस संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मी यादव प्रतिदिन उस गुमटी पर चाय पीने व पेपर पढने आते है. इसका जानकारी अपराधियों को पूरी तरह थी. इसके बाद उन लोगों प्लान बनाया और बम मारकर हत्या कर दी. इसके बाद फायरिंग भी की है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पवन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरु कर दी. परिजनों ने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा था. इसके बाद सुनियोजित ढ़ंग से घटना को अंजाम दिया है. एसडीपीओ का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर कुछ नाम सामने आए है जिस पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस हरेक बिन्दु पर मामले की जांच कर रही है. इससे पूर्व भी जिले में टाउन थाना अंतर्गत सलैनाटांड में जमीन विवाद को लेकर बम मारकर गणेश महथा की हत्या कर दी गयी थी.



