देवघर : तेज धूप और झुलसाती गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत दिलाने के लिए बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. मंदिर परिसर में अब श्रद्धालुओं के लिए व्यापक रूप से शेड का निर्माण किया गया है, जिससे दर्शन के लिए आनेवाले लोगों का धूप और गर्मी से बचाव हो सकेगा. गर्मियों में बाबाधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे धूप और भीड़भाड़ के बीच परेशानी बहुत बढ़ जाती है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पूरे परिसर में शेड लगाने का निर्णय लिया,जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता हो और वे सुविधा के साथ बाबा के दर्शन पूजन कर सकें. मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह शेड विशेष रूप से मंदिर परिसर, कतारों में खड़े रहने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है. श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि गर्मी में यह व्यवस्था उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि बैसाख की शुभ माह चल रही है, ऐसे में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी चल रहा है. वहीं मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शेड लग जानें से जनेऊ मुंडन जैसे कार्यकमों में काफी लाभ मिल रहा है. उन्हें मंदिर प्रांगण में धूप में नहीं बैठना पड़ रहा है और वे लगातार मंदिर प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं.



