जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए विगत 13 अप्रैल को जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में मतदान संपन्न हुआ. जमशेदपुर मतदान केंद्र में सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने संगठन के पूर्व पदाधिकारी सह अधिवक्ता संतोष अग्रवाल को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया था. श्री अग्रवाल ने नियत तिथि को अपने सहयोगियों के साथ मिल कर ईमानदारी पूर्वक मतदान संपन्न भी कराया. किन्तु उसके पश्चात संगठन के कतिपय सदस्यों द्वारा की जा रही टिप्पणियों से आहत होकर श्री अग्रवाल ने मारवाड़ी समाज के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. पत्र में उन्होंने अपनी व्यथा जाहिर करते हुए चुनाव में हुए कुल खर्च का ब्योरा भी सदस्यों के लिए साझा किया है, जो स्वयं उन्होंने वहन किया है. हम यहां शार्प भारत की ओर से उनका पत्र एवं खर्च का ब्योरा हू-ब-हू यहां प्रकाशित कर रहे हैं, ताकि लोग इसे पढ़ें और इस मुद्दे पर उचित-अनुचित का फैसला स्वयं कर सकें. सुनील अग्रवाल, संपादक, शार्प भारत (नीचे भी पढ़ें)

मारवाड़ी समाज के बन्धुओं के नाम खुला पत्र (कृपया इसे पूरा अवश्य पढ़ें.)
आदरणीय बन्धुगण ,
दिनांक 13 अप्रैल को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर जमशेदपुर मतदान केंद्र पर हुए चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मूझे पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया था. मैंने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एक 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया था जिसमें 4 महिलाएं और 7 पुरुषों को सम्मिलित किया था. संचालन समिति के अधिकतर सदस्य युवा एवं अनुभवी थे और इनका चुनाव में खड़े दोनों उम्मीदवारों से कोई संबंध नहीं था.
बन्धुगण, मैंने अपनी पूरी संचालन समिति के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी एवं कठिन परिश्रम से चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया और चुनाव में जो भी खर्च हुआ उसका पूरा भुगतान भी मैंने किया.
मतदान को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति के सदस्य यों के अलावा दोनों उम्मीदवारों के 6-6 सदस्य भी मतदान केंद्र पर उपस्थित थे. यानी मतदान केंद्र पर कुल 23 सदस्यों के साथ-साथ मैं और पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल भी उपस्थित थे. इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए 10 पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे. इन सभी के लिए चाय, नाश्ता और भोजन की बहुत ही सुन्दर व्यवस्था मैंने की थी.
बन्धुगण, मुझे यह जानकर बहुत ही दुःख हुआ कि इतना करने के बाद भी समाज के कुछ बन्धुगण ये कहते फिर रहे हैं कि चुनाव में धांधली हुई है. अगर समाज में कोई व्यक्ति अपना बहुमूल्य समय देकर और अपने खर्चे पर चुनाव कराता है और इसके बाद उसे अपमानित किया जाए तो आगे मारवाड़ी समाज का कोई भी ईमानदार और इज्जतदार व्यक्ति समाज में कोई भी कार्य नहीं करेगा. मैंने विगत लगभग 40 वर्षों से अपने मारवाड़ी समाज के विभिन्न पदों पर रह कर कई बड़े-बड़े समारोह और कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किये हैं, परन्तु अभी अपने समाज में कुछ ऐसे लोगों का प्रवेश हो गया है जिनका काम सिर्फ समाज की बुराई करना और समाज के वरिष्ठ लोगों को अपमानित करना है.
आज मैंने इस पत्र के माध्यम से बहुत दिनों से अपने अन्दर छिपे दर्द को प्रकट किया है. यदि किसी बन्धु को मेरे इस पत्र से ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहता हूं.
पूर्व महामंत्री, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन
पूर्व सचिव, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन
पूर्व अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन (नीचे भी पढ़ें)
Jharkhand Prantiya Marwari Sammelan
Statement of Expenses Incurred for Election 2025–27
Polling Booth : Jamshedpur | Date: 13.04.2025
Sl. No., | Particular, Amount (Rs.)
| 1. | Venue Charges (Chamber Bhawan, Bistupur) including GST – 11,800
| 2 | Tent Arrangement Expenses, 9,000,
| 3., | Sweeper Charges – 200
| 4., | Catering & Fooding, 15,000
| 5., | Miscellaneous Expenses 1,500
—————————————————–
Total Amount 37,500, Full Amount paid by me., santosh Agarwal, Advocate



