देवघर : देवघर के बैजनाथ धाम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की. पूजा में शनि देव की प्रतिमा का 21 किलो तिल के तेल से अभिषेक किया गया. इस यज्ञानुष्ठान में पांच पंडितों ने शनि देव महाराज की प्रतिमा को दूध, दही, घी, गंगाजल एवं मधु से स्नान कराया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर शनि मंदिर के मुख्य पुजारी उत्तम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की गयी, जिसमें 5 पंडितों ने शनिदेव को महास्नान कराया एवं 21 किलो तिल तेल से उनका अभिषेक किया गया. इसके पश्चात शनिदेव महाराज को 56 भोग भी अर्पित किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भी पूजा-अर्चना में शिरकत की.(नीचे भी पढ़ें)
इस विशेष पूजा में मंदिर के मुख्य पुजारी उत्तम ठाकुर, पुन्नू शर्मा, शुभंकर झा, सन्नी कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार, राज बिहारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने पूजा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.



