देवघर : देवघर के पीरटांड़ प्रखंड में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा पशु चिकित्सालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ राकेश कुमार ने पशु वैक्सिनेशन, बीमा योजना, मत्स्य पालन, पशुपालन की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
सहकारिता अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग की ओर से किया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को समृद्ध बनाना है. परंतु जानकारी के अभाव में किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है. इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार, केशव पाठक, योगेंद्र तिवारी और बहुत से किसान मौजूद थे.











