
रांची :झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी नीरज सिन्हा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षात्मक बैठक की. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), झारखण्ड द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों एवं सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों से उनके क्षेत्राधीन सभी जिलों में वतर्मान नक्सल परिदृश्य तथा विधि-व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों एवं उसके निराकरण हेतु बनायी गई ठोस नीति पर कार्य करने तथा नक्सल अभियानों की जानकारी सहित पूवर् से दिये गये एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की. इसके तहत पीएलजीए सप्ताह के दौरान वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान की समीक्षा की गयी और सतर्क किया गया. इसके अलावा उग्रवादियों की चल/अचल संपत्तियों को जब्त करने का प्रस्ताव दिया गया, जिसको लेकर ऐक्शन लेने को कहा गया. फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ ईनाम की घोषणा के प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. इसके अलावा मॉब लिंचिंग के मामलों की प्रगति और वतर्मान स्थिति की समीक्षा की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

सावर्जनिक संपत्ति अधिनियम के मामलों में प्रगति और क्षति की वतर्मान स्थिति की समीक्षा की गयी. तीन वर्ष, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों का तत्काल निष्पादन करने का निदेश दिया गया. इसके अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन-जाति अधिनियम के लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके क्षेत्रों में सभी प्रकार के अवैध कारोबार को रोकना सुनिश्चित करें तथा उसमें संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में आ रही कठिनाईयों के संबंध में जानकारी लेते हुए उसके तत्काल निवारण तथा झारखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यो के संदर्भ में भी दिशा-निर्देश दिये गये. इस बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों यथा-पलामू क्षेत्र, रांची क्षेत्र, कोल्हान क्षेत्र, हजारीबाग क्षेत्र, बोकारो क्षेत्र तथा दुमका क्षेत्र के स्तर से झारखण्ड राज्य में नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों तथा उस पर जिला स्तर पर की जा रही कायर्वाही के संबंध में जानकारी दी गई. महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा इस बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये. इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपक अनुसूचित विभाग झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, रांची, झारखण्ड, पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, तथा सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया.





