• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jharkhand dhanbad election : धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ विधायक सरयू राय ने फोड़ा एक और घोटाले का बम, इडी को दिये चार कंपनियों में निदेशक और पार्टनर होने के सबूत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर से धनबाद के भाजपा प्रत्याशी और बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ इडी की चल रही जांच को लेकर कई सारे दस्तावेज सार्वजनिक किये है. इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि कई कंपनियों में ढुल्लू महतो के शेयर है, जिसकी जांच की जानी चाहिए. इन सारी कंपनियों से जुड़े लोगों की भी जांच की जानी चाहिए. उन्होंने चार कंपनी धनबाद डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जीन भवानी कंस्ट्रक्शन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इंदुकरी मधुबंध प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की सारी जानकारी साझा की है, जिसमें यह बताया गया है कि तीन कंपनी झारखंड के धनबाद ज़िला के कतरास एवं बाघमारा के विभिन्न पता पर और एक कंपनी हैदराबाद के पता पर कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं. सभी कंपनियाँ सक्रिय हैं. दो कंपनी में एक आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी निदेशक के रूप में शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

दो अन्य कंपनी में भाजपा के घोषित लोकसभा चुनाव उम्मीदवार ढुल्लू महतो भी शेयरधारक रहे हैं. धनबाद डेयरी प्राइवेट लिमिटेड में उनका शेयर 5 (पांच) लाख रूपये का और मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड मे एक लाख रूपये का शेयर होने का उल्लेख उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र पर प्रस्तुत अपने आयकर विवरणी में किया है. वे इनमें निदेशक भी रहे हैं. फ़िलहाल ये इनमें निदेशक नहीं हैं. वे इन कंपनियों में अभी भी शेयरधारक हैं या अपना शेयर उन्होंने किसी को बेच दिया है यह जानकारी वे स्वयं दे सकते हैं. इसके अतिरिक्त पार्टनरशिप फर्म कावेरी वेयर हाउस में भी वे पार्टनर रहे हैं. कुछ वर्ष पहले तक इस फ़र्म में उनकी हिस्सेदारी 40 लाख रूपये रही है. वर्तमान में स्थिति क्या है इसकी जानकारी वे ही दे सकते हैं. मिंटू राय नंदी हैदराबाद की पंजीकृत कंपनी इंदुकुरी मधुबंध में 16 अक्टूबर 2023 को निदेशक बने हैं. झारखंड में पंजीकृत कतरास की कंपनी मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़ में ये 14 जनवरी 2021 से निदेशक हैं. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी इसमें निदेशक रहे हैं. झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने धनबाद के सोमनाथ चटर्जी की जनहित याचिका का निष्पादन करते हुए विधायक ढुल्लू महतो की आय की तुलना में अधिक नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जांच करने के लिए इडी और आयकर विभाग को निर्देश दिया है जिसके अनुरूप इडी ने झारखंड उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दायर कर बताया है कि उन्होंने इसकी जांच के लिए मुक़दमा (इसीआइआर) दायर कर लिया है और जांच करना आरम्भ कर दिया है, जो प्रगति पर है. गत एक वर्ष में इडी जांच में क्या प्रगति हुई है इसकी जानकारी इडी को सार्वजनिक करनी चाहिए या झारखंड उच्च न्यायालय को इस संबंध मे जानकारी देनी चाहिए. सरयू राय ने बताया हैकि उपर्युक्त चार कंपनियों और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच भी इडी करे. इससे कोयलांचल ख़ासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रहे मनी लाउंड्रिंग (धनशोधन) का पर्दाफ़ाश होगा. श्री राय ने यह भी खुलासा किया है कि इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 16 अक्टूबर 2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11 दिसंबर 2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम मिल गया है. यह काम मधुबंध कोयला खदान से अगले 25 वर्षों तक कोयला निकालने एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां करने का है. इसमें बीसीसीएल को कुल कमाई का मात्र 5.40 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा. विधायक सरयू राय ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) उपर्युक्त विवरण के आलोक में जांच शीघ्र पूरा करें और दोषियों को विधिसम्मत दंड दिलवाए नहीं तो कुछ दिन बाद इडी के ये क्लाइंट इनके पहुंच क्षेत्र से बाहर हो जाएंगे, इडी के लिए इन पर हाथ डालना मुश्किल हो जाएगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-6th-April-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 अप्रैल 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-6th-April-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 7th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 7 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 7th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 7 अप्रैल 2024

Horoscope-Know-Your-Day-monday-8th-April-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 8 अप्रैल 2024

Horoscope-Know-Your-Day-monday-8th-April-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 8 अप्रैल 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News