
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने अपने समर्थकों के साथ जमशेदपुर प्रखंड के देवघर पंचायत रुपडांगा, राम बालक नगर समेत कई पंचायत में जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा के लोगों को विकास के नाम पर छलने का काम किया है. जो पिछले दस वर्षों से लोगों के बीच समस्या था. वह बरकरार है. आज भी लोग पानी, स्वास्थ, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मुख्य रूप से रामबालक नगर के प्रधान कन्हैया सिंह, महिला समिति की सीता देवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.




