
जमशेदपुर : गृह एवं कारा विभाग की ओर से झारखंड में चार प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया है. प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी शुभांशु जैन को जमशेदपुर में एएसपी नगर के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं प्रशिक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह को सरायकेला जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. प्रशिक्षु आईपीएस हरीश बिन जमां को एएसपी मुख्यालय गिरिडीह और कपिल चौधरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.














