
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने निजी वाहनों पर जनप्रतिनिधियों को नेम प्लेट लगाकर चलने की सरकार द्वारा इजाजत दिये जाने पर जवाब तलब किया है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सरकार को यह बताने को कहा है कि आखिर किस नियम और एमवी एक्ट के किस प्रावधान के तहत यह छूट दी गयी है. सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है. गुरुवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. गुरुवार के मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को ब ताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में गाड़ियों में नेम प्लेट और ट्रैक गार्ड लगाने की अधिसूचना जारी की गयी है. इसमें लिखा गया है कि कौन लोग नेम प्लेट लगा सकते है. नेम प प्लेट लगाने की छूट किस नियम के तहत दिया गया है, यह स्पष्ट करने को कहा गया है. सरकारी की अधिसूचना के मुताबिक, एक मुखिया, पार्षद, विधायक और दूसरे जनप्रतिनिधि निजी वाहनों पर नेम प्लेट लगा सकते है, लेकिन किसी दूसरे को छूट नहीं दी गयी है. यहां तक की न्यायिक पदाधिकारी या हाईकोर्ट के जज को भी यह अधिकार नहीं दिया गया है. हाईकोर्ट के जज अपने सरकारी वाहनों पर भी पद का बोर्ड लगाकर नहीं चलते है. आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में गजाला तनवीर ने एक याचिका दायर की है. उनकी ओर से एडवोकेट फैसल अल्लाम अदालत में हाजिर हुए और अपना पक्ष रखा. सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि किसी भी वाहन में किसी भी पदनाम और नाम का प्लेट और बोर्ड नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं हो रहा है. याचिका में यह कहा गया है कि सरकारी अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और अन्य लोग भी बोर्ड लगाकर चल रहे है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है.















