बोकारो : झारखंड के बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के मल्हार ताड़ स्ट्रीट अवैध कबाड़ी की फैक्ट्री में दुबलीकेट विदेशी शराब बनाने का भंडाफोड़ किया गया. बोकारो एक्साइज डिपार्टमेंट इंस्पेक्टर संजीत देव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जैनामोर के पास मल्हार गांव में एक अवैध कबाड़ी का फैक्ट्री है. जिसमे कई महीनो से विदेशी शराब बनता है यहां पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बनाकर और जगह-जगह भेजा जाता है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उसी के आधार पर शनिवार को टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गयी. जिसमें शराब के स्टीकर, ढक्कन, स्प्रिट और सीसी में भरा हुआ शराब बरामद किया गया. इसके साथ ही साथ ही दो लोग भी गिरफ्तारी भी हुई है. वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी भी छापेमारी चल रही है.













