
रांची : झारखंड प्रदेश इंटक के पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने पश्चात रांची हवाई अड्डा पहुंचने पर राकेश्वर पांडेय का इंटक नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस मौके पर प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष व यूथ इंटक राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव इंटक के उपाध्यक्ष विनोद राय, परविंदर सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र मिश्रा, ददन सिंह, श्रीकांत सिंह, पंकज सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अमित सरकार, अनूप मिश्रा, सुमित मंडल, अमन सिंह, सच्चिदानंद, भरत मंडल, अंजनी कुमार, डीएन पांडेय, श्रीनाथ मुखी, मुन्ना खान, सतनाम सिंह, अखिलेश मुखी, धीरज शर्मा, विनोद पांडेय, देव शंकर तिवारी, दिलीप भारद्वाज, राणा सिंह, रांची जिला इंटक अध्यक्ष संजीव सिन्हा, बोकारो जिला अध्यक्ष अजय सिंह, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष केपी तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

राकेश तिवारी का भी अभिनंदन
झारखंड प्रदेश इंटक के स्थाई प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश तिवारी को बनाए जाने पर उद्यमियों एवं मजदूरों ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में युवा नेता रविंद्र बास्के के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया. मजदूरों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश इन्टक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में इंटक कमेटी की स्थाई मान्यता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का आभार व्यक्त करते हैं. स्वागत कार्यक्रम में चौधरी एंड ब्रदर्स कंपनी के मालिक आनंद चौधरी, दीपक सरायवाला एवं बड़ी तादाद में रविंद्र वास्के के नेतृत्व में मजदूरों ने प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी का भव्य स्वागत करते हुए मिठाइयों का वितरण किया. श्री तिवारी ने अपने अभिनंदन के लिए सभी उद्यमियों एवं मजदूरों का धन्यवाद किया.






