जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रकों में मारपीट और तोड़फोड़ के बाद छिनतई करने वाले एक गिरोह का सिदगोड़ा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर ने गुरुवार को इसका खुलासा किया. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक पर 15 जुलाई की रात में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 41इ-7377 के चालक मिंटू कुमार सिंह के साथ 6 से 7 लड़कों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था और हाथ पैर बांधकर और मारपीट कर 1100 रुपये, विवो कंपी का मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट और एडीएम कार्ड लेकर उसके एटीएम से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली थी. इस घटना के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर 1 ने अभियान चलाया. सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी की, जिसके बाद पुलिस ने इस कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में लूटे गये मोबाइल, पैसे और घटना में लूटे गये पैसे से खरीदे गये कपड़े और खिलौना पिस्तौल को बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों मे सिदगोड़ा भुइयाडीह ग्वाला बस्ती नंदनगर के रहने वाले राजा उपाध्याय के भाड़ेदार अनिल कुमार सिंह का बाटे अंकित कुमार सिंह, भुइयांडीह कानूभट्ठा नंदनगर निवासी चंदन साव उर्फ चंदा, भुइयांडीह ग्वाला बस्ती लाइन नंबर 5 निवासी बिरेंद्र मिश्रा, नंदनगर भुइयाडीह का सोनू भुइयां और भुइयांडीह शांतिनगर निवासी मनीष कुमार बिल्ला शामिल है. इन सारे आरोपियों के खिलाफ सिदगोड़ा और साकची थाना क्षेत्र में पुराने अपराध और लूटपाट की घटनाएं दर्ज है. इस घटना का उदभेदन करने वाले पुलिस अफसरों में सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर जयराम सोनी, संजीत कमार, ललित खलखो, एएसआइ नीतिश कुमार ठाकुर, हवलदार मनोज कुमार, आरक्षी विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चालक सुनील कुमार पांडेय शामिल है.







