
रांची/मधुपुर : झारखंड के मधुपपुर में होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार पहंचे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के पूर्व विधायक राज पालिवार का टिकट काटकर भाजपा ने आजसू के नेता गंगानारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिसको लेकर विरोरध किया गया. मधुपर के पथरोल पंचायत में राज पालिवार के समर्थक पुराने भाजपाइयों ने रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया. इन लोगों ने रघुवर दास टिकट बेचवा गो बैक जैसे आपत्तिजनक नारे लगाये. अशोक कुमार ठाकुर, भाजपा के ही बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे है, जिनके समर्थकों ने रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

अशोक कुमार ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी है और राज पालिवार के करीबी माने जाते है. इसको लेकर जोरदार नारेबाजी भी की गयी. इन लोगों ने आरोप लगाया गया कि टिकट को पैसे लेकर प्रत्याशी दिया गया है. वैसे रघुवर दास ने आराम से वहां मीटिंग की और भाजपा प्रत्याशी गंगानारायण सिंह के पक्ष में प्रचार भी किया. आपको बता दें कि भाजपा ने तीन बार के विधायक राज पालिवार का टिकट काट दिया था. उनका टिकट काटकर भाजपा ने आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गंगानारायण सिंह को टिकट दे दिया, जिसको लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पहली बार मधुपुर गये और उनका विरोध शुरू हो गया. भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने यह विरोध किया और कहा कि वोट कटवा साबित करने के लिए भाजपा के नेताओं ने पैसे लेकर गंगा नारायण सिंह को टिकट दे दिया जबकि असल भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया. इस दौरान रघुवर दास गो बैक के नारे लगाये गये. रघुवर दास टिकट बेचवा गो बैक के भी नारे लगे. हालांकि, भाजपा की ओर से इसको लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया गया है.












