रांची:श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है. सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बुधवार को एक मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया. जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि रातु के काठी टांठ में एक लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है. आश्रम की टीम ने उसे रातु से रेस्क्यू करके आश्रम लाया. (नीचे भी पढ़े)

टीम में आश्रम के सेवा साथी परमेश्वर साहू, सूरज कुमार और सत्यम कुमार शामिल थे. इसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई. बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया. उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है.आश्रम कमेटी ने इसका नाम कन्हैया कुमार रखा है. आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है. आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है. प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 37 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है. उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है.



