रांची : झारखंड के फिजियोथेरेपी की प्रैक्टिस करने वालों के लिए फिजियोथेरेपी काउंसिल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. राज्य में अब फिजियोथेरेपी प्रैक्टिस करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. यह सरकारी और प्राइवेट दोनों डॉक्टरों के लिए जरुरी होगा. फिजियोथेरेपी काउंसिल ने सभी को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. विदित हो कि राज्य में इससे पहले फिजियोथेरेपी की प्रैक्टिस करने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती थी. नई व्यवस्था के अनुसार डॉक्टरो का रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए किया जाएगा और इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपए फीस के रुप में जमा करनी होगी. (नीचे भी पढ़ें)
रिन्युअल के लिए ढाई हजार रुपए का भुगतान करना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन प्रैक्टिस करने वालो के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी साथ ही फाइन और जेल भेजने का प्रावधान भी हैं. काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि नोटिस के बाद लोग रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि पहले सभी को रजिस्ट्रेशन के लिए अवेयर किया जाए. इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी. साथ ही काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की रफ्तार थोड़ी धीमी है. रजिस्ट्रेशन के लिए फिजियोथेरेपिस्ट गंभीर नहीं होंगे तो उनपर कार्रवाई ही ऑप्शन होगा.











