रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके सारे विभागों को मुख्यमंत्री ने अपने पास रख लिया है. इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अलावा निबंधन विभाग भी होगा. (नीचे भी पढ़े)
रामदास सोरेन के पास यह सारे विभाग थे जिनके निधन के बाद यह स्थाई तौर पर दो मंत्रियों के बीच बांटा गया था. लेकिन अब एक नया आदेश जारी हुआ है जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही रामदास सोरेन का सारा विभाग फिलहाल देखेंगे











