
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पहले तो वे बयानों के कारण घिर गये है तो अब झारखंड हाईकोर्ट में भी उनको घेरने की तैयारी की गयी है. झारखंड हाईकोर्ट में मोमेंटम झारखंड में किये गये सौ करोड़ से अधिक के खर्च और पब्लिक मनी का दुरुपयोग करने को लेकर दोबारा जनहित याचिका दायर की गयी है. पंकज यादव की ओर से यह जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिकाकर्ता के एडवोकेट राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है और अभी इसकी सुनवाई होनी बाकि है. आपको बता दें कि रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया गया था. मोमेंटम झारखंड को लेकर सौ करोड़ से भी अधिक की राशि का पब्लिक मनी को लूटा गया है और अपने निजी जेब में भरे गये है जबकि इसके जरिये विदेश यात्रा की गयी है. इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता ने पहले भी एक याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गयी थी. इसको संपादित करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था कि इस मामले को लेकर एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) में जाकर एफआइआर दायर करें, लेकिन इसको लेकर कोई कार्रवाई एसीबी की ओर से नहीं की गयी, जिसके बाद एक बार फिर से यहीं दलील लेकर याचिकाकर्ता फिर से हाईकोर्ट पहुंच गये है, जिसकी सुनवाई दुर्गा पूजा के बाद होना है.





