मेदिनीनगर (पलामू) :बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस पर शहर के पुरानी रांची रोड में स्थित शहीद स्थल पर फूल माला चढ़ा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. इस मौके पर उदय राम ने कहा कि इस युद्ध में हमारे जवानों ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया था. वायु सेना एवं नौसेना ने भी इस युद्ध में अहम भूमिका निभाई है.(नीचे भी पढे)
भारतीय सेना विश्व की सर्वोत्तम सेनाओं में से एक है. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल युद्ध के वीरों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर कारगिल युद्ध के महान वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई.इस मौके पर शशिकांत दुबे, अशोक कुमार ठाकुर, शंभू नाथ दुबे, नील कमल , कृष्णा राम, जयपाल मोची, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, राधा मोहन सिंह उपस्थित थे.











