रांची : झारखंड में होने वाले राज्यसभा के दो सीटों के लिए मंगलवार को झामुमो और भाजपा ने अलग-अलग नामांकन कर दिया. झारखंड विधानसभा में इस दौरान नामांकन को लेकर गहमा गहमी रही. वैसे दोनों ओर से दो सीटों के लिए एक-एक व्यक्ति ने नामांकन किया, जिस कारण दोनों का निर्विरोध राज्यसभा यानी उच्च सदन में जाना तय है. (नीचे देखे पूरी खबर)

झामुमो से महुआ माजी ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री रहे मौजूद, प्रस्तावक बने राजद विधायक व श्रम मंत्री, जिनको हेलीकॉप्टर से भेजकर बुलाया गया, कांग्रेस ने बनायी दूरी
झारखंड विधानसभा में नामांकन के दौरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद नजर आये. उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साथ नजर आये जबकि झामुमो के बड़े नेता स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद भी हाजिर हे. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी सचिव जावेद हैदर के सामने इन लोगों ने नामांकन किया. इस दौरान राजद कोटे से श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने नामांकन दाखिल किया. सत्यानंद भोक्ता चतरा में थे, जिनको विशेष तौर पर हेलीकॉप्टर भेजकर उनको रांची बुलाया गया. इसमें सत्यानंद भोक्ता को प्रस्तावक बनाया गया. कांग्रेस के एक भी विधायक वहां मौजूद नहीं रहे. कांग्रेस ने इसको लेकर किनारा कर लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा के प्रत्याशी आदित्य साहू ने किया नामांकन, साथ रहे आजसू सुप्रीमो, भाजपा के सारे नेता साथ दिखे
भाजपा के प्रत्याशी आदित्य साहू ने नामांकन दाखिल किया. आदित्य साहू के साथ गठबंधन दल आजसू भी साथ ही दिखी. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो खुद प्रस्ताव बने जबकि भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी प्रस्तावक बने. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य सारे लोग मौजूद थे. इस दौरान नामांकन करने के दौरान सारे नेता एकजुट नजर आये. नामांकन के वक्त राकेश प्रसाद, अमर बाउरी, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा, विधायक विरंची नारायण, विधायक समरी लाल, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद बीडी राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.



