रांची: गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को रांची ब्रांच एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी शैलेश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.(नीचे भी पढ़े)
एसीबी ने गिरफ्तार करने के बाद थाना प्रभारी को अपने साथ रांची लेकर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. बताया जा रहा है, केस में मदद के नाम पर वादी से थाना प्रभारी ने रिश्वत की मांग की थी











