अभय तिवारी / रंका (पलामू) : पलामू प्रमंडल के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकारी अध्यक्ष से प्रोन्नत करते हुए झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजद के गढ़वा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक करके संजय कुमार सिंह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई है। लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने गढ़ झारखंड के पलामू प्रमंडल के किले में अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पलामू के लाल को ही राज्य में पार्टी की कमान देकर पलामू प्रमंडल के 9 विधानसभा सीटों पर आगामी लोकसभा और विधानसभा में अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कसने के लिए लग जाने का संदेश दे दिया है। (नीचे भी पढ़ें)

राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि यह पहली दफा है कि किसी पार्टी ने पलामू के लाल पूर्व सांसद दलित नेता घूरन राम को राष्ट्रीय सचिव का पद देकर पलामू और गढ़वा को गौरवान्वित करने का कार्य किया है ।साथ ही साथ गोंडा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को प्रधान महासचिव बनाकर झारखंड राज्य में अपनी उपस्थिति को पूर्व की स्थिति में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे करके राजद को अगली पंक्ति में बैठाने के लिए लालू ने कमर कस ली है। बताते चलें कि एक समय था कि पलामू प्रमंडल के 9 विधानसभा क्षेत्रों में राजद का वर्चस्व हुआ करता था। इसी वर्चस्व को बनाए रखने के लिए लालू प्रसाद यादव ने पलामू के हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कार्यकारी राजद प्रदेश अध्यक्ष का पूर्ण कमान देकर राज्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए अपना सिक्का को फेंक दिया है। ऐसा नहीं है कि राजद का इस क्षेत्र में उसके समर्थकों की संख्या में कमी आई है ।पलामू के लाल पूर्व सांसद घूरन राम को भारतवर्ष का राष्ट्रीय सचिव घोषित करके लालू प्रसाद यादव ने पलामू को सम्मान देने का काम किया है ।अब देखना यह होगा कि लालू के अरमान पर यहां के लोग कितना खरा उतर पाते हैं? यह तो समय ही बताएगा बहरहाल पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम को राष्ट्रीय सचिव ,संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद के पूर्व विधायक को प्रदेश की कमान देने की खुशी में गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने आगामी 27 नवंबर को गढ़वा में एक विशेष बैठक आहूत की है। (नीचे भी पढ़ें)

एक मुलाकात में श्री सिंह ने बताया कि संजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गढ़वा जिला कमेटी हृदय से उनकी अभिनंदन करती है ।और आशा व्यक्त करती है कि उनके नेतृत्व में पलामू प्रमंडल ही नहीं पूरा प्रदेश राज्य होगा। इस अवसर पर राजद के प्रो भागवत यादव, प्रसाद यादव डॉक्टर समीर अंसारी नंद गोपाल यादव डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता सुरेश विश्वकर्मा कामाख्या सिंह धर्मराज राम प्रदीप यादव चंद्रिका यादव पारसनाथ विश्वकर्मा शिवनारायण चौधरी महेंद्र पाल राजेश्वर गुप्ता अभय पांडे गोपाल मिश्रा नवल यादव शेख शकील खान जगदीश यादव कामेश्वर यादव मकसूद अंसारी जगनारायण यादव सदर सलाहुद्दीन खान अशोक यादव कमलेश प्रसाद प्रदीप ठाकुर बजरंग यादव सहित गणमान्य लोगों ने भी प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ,गोंडा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव तथा पलामू के लाल पूर्व सांसद घूरन राम को राष्ट्रीय सचिव बनाए पर जाने पर बधाई दी है।



