जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह (पम्मी भाई) का सोमवार को भावपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुटे. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, कॉरपोरेट जगत की हस्तियों, पत्रकारों, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके साकची कालीमाटी रोड स्थित आवास पहुंचे. (नीचे भी पढ़े)

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनके निधन के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर साकची स्थित आवास लाया गया. परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधि-विधान के बाद दोपहर करीब 3 बजे आवास से अंतिम यात्रा निकली. अंतिम यात्रा साकची गुरुद्वारा पहुंची, जहां माथा टेकने के बाद अंतिम यात्रा भुइयांडीह श्मशान घाट पहुंची, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और भारी संख्या में मौजूद शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे. पम्मी भाई के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है. (नीचे भी पढ़े

उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के विभिन्न वर्गों से आत्मीय संबंधों को लोगों ने याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अंतिम दर्शन करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय, टाटा स्टील के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, जियाडा एमडी प्रेम रंजन, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, आदित्यपुर के पूर्व उप महापौर बॉबी सिंह, उद्यमी आरके अग्रवाल, कांग्रेस नेता अजय सिंह, अशोक चौधरी, रविंद्र झा, विजय खान, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशांत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, आरएसएस के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, रविंद्र जी, यूनियन नेता राकेश्वर पांडेय, पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष सत्य तिवारी, दीपक भालोटिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पार्षद कुसुम पूर्ति, ट्रेड यूनियन नेता शैलेश पांडेय, बिल्डर कौशल सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा नेता रमेश हांसदा, अधिवक्ता मनोरंजन दास, अवकाश प्राप्त जज पीआर दास, अधिवक्ता गुरदीप सिंह, रामबाबू तिवारी, रूपेश कतरियार, हरविंदर सिंह मंटू, हरविंदर सिंह मिंदी, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री परविंदर सिंह, गुरमुख सिंह मुखे, योगेश मल्होत्रा, गुरु चरण सिंह बिल्ला, वाईपी सिंह, अनिल ठाकुर, सुरेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.




