
जमशेदपुर : झारखंड के सिखओं को बड़ी राहत मिली है. झारखंड के गुरुद्वारा और सिखों को भी अब पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब में भी वोट देने का अधिकार दे दिया गया है. बुधवार को देर शाम तक चली चार राउंड की बैठक के बाद इसको मंजूरी दे दी गयी. बुधवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी), झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी (जेएसजीसी) और झारखण्ड सिख प्रतिनिधि बोर्ड की ओर से एक-एक ज्ञापन बिहार उच्च न्यायालय एवं कस्टोडियन पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह को भी सौंपा गया. उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रतिनिधिमंडल से बात की और उन्होंने राजीव रंजन सिंह ने आश्वस्त किया है कि झारखण्ड से सिखों के साथ किसी भी प्रकार भेदभाव और नाइंसाफी नहीं होगी और जैसा चल रहा रहा है यथावत चलता रहेगा. भगवान सिंह का कहना है कि इसको तूल देना अब व्यर्थ होगा क्योंकि इस प्रकरण का अब पटाक्षेप हो गया है. सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जमशेदपुर लौटेगा. जमशेदपुर से तख्त श्री हरमंदिर साहिब गए प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बुग्गे, रविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह छिंदे, रणजीत सिंह मथारू, जसविंदर सिंह जस्सी और राजू पांडे शामिल थे.












