जमशेदपुर : झारखंड के धनबाद के टेटुलमारी स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त तक झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से कुल 733 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के सुधार के लिए सेंसर में मैच कराया जा रहा था. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनर-अप का स्थान प्राप्त किया. टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता का सफल संचालन झारखंड ताइक्वांडो संघ के वर्किंग प्रेसिडेंट गोपाल कुमार की देखरेख में किया गया. प्रतियोगिता के समापन के बाद आज पूर्वी सिंहभूम की टीम जमशेदपुर वापस लौटी. टीम के शहर लौटने पर खिलाड़ियों के सम्मान में एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई. (नीचे भी पढ़े)

सम्मान समारोह में राकेश कुमार, संतोष तिवारी, लखन कुमार, हेमंत रजक, चिंफ साहू एवं जितन टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी पदक विजेता खिलाड़ियों में क्युरोगी वर्ग स्वर्ण पदक विजेता रिद्धि चटर्जी, साईं सोनम, लिसा कुमारी, सौर्य सभरवाल, अंसिका कुमारी, एम मोक्षिता, दिव्याना, देविका टुडू, कृतिक्षा, अक्षय, सांची, अनुष्का, पुमसे वर्ग स्वर्ण पदक विजेता आस्था,अद्वय,जीवेश, शुभम, सीखा, रजत पदक विजेता अभिज्ञान मिश्रा, श्रुति पाणिग्रही, अंकित साव, आयुष राम, तन्मय, सुहानी,आकाश, अदिति जानवी, आध्या, भास्कर महतो, शिवांश मुखी, वंदिता कुमारी, दिलजीत कौर, पुमसे वर्ग रजत पदक विजेता मुकुल शर्मा, कुमारी अनुष्का, रितिका कुमारी, कांस्य पदक विजेता आर्यन कुमार, आस्था, शिवम, अनुष्का प्रसाद, अनुष्का कुमारी, भावेश, अर्पण दत्ता ,सारिया कुमारी, अनीश सोए, साहिल कुमार, पुमसे वर्ग कांस्य पदक विजेता भावेश, अनीश सोए शामिल है. पूर्वी सिंहभूम ताइक्वांडो टीम के इस शानदार प्रदर्शन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों की सफलता पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.








