जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के प्रांगण में 42 वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य रूप से स्वागत किया गया. उक्त अवसर पर झारखण्ड ताइक्वांडों संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार व जिला ताइक्वार्डी संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, टीम के मैनेजर सरिता गोप एवं सुचित्रा चटर्जी, कोच पूजा कौर, लखन कुमार, संतोष तिवारी, चौफ कुमार एवं स्वर्ण रेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट बारीडीह के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार व रोशन झा ने उपस्थित होकर भव्य स्वागत किया. (नीचे भी पढ़े)
इन लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का आभार जताया, जिन्होंने ताइक्वाड़ों अभ्यास करने के लिए स्थान प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि 22 जून को जमशेदपुर से चयनित पांच खिलाड़ी हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे. उत्तराखंड के हरिद्वार में 23 जून से 25 जून को इसका आयोजन किया गया था. इसमें जमशेदपुर के चार खिलाड़ियों ने झारखण्ड की ओर से खेलते हुए झारखण्ड टीम को विजेता का खिताब दिलाने में अपना शारणीय योगदान दिया. पदक विजेता खिलाड़ियों में रिद्धी चटर्जी (स्वर्ण पदक ), जीवेश रेड्डी (स्वर्ण पदक), रेशमी गोप (रजत पदक) और नंदिनी कुमारी (रजत) शामिल है.




