जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के परिचालन में बदलाव किया है. इस दौरान 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है. दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट चार्ट, वाहनों की पार्किंग व्यस्था और ड्रॉप गेट / बैरिकेड लगाये जाने का स्थान जारी किया है, जिसमें संयुक्त रूप से उपायुक्त, ट्रैफिक डीएसपी और एसएसपी के द्वारा आदेश जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
नो इंट्री का आदेश
- 15 अक्तूबर को दोपहर चार बजे से रात के 1 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन का परिचालन बाधित रहेगा.
- 16 से 20 अक्टूबर तक सुबह 5 बजे से दोपहर के 11.30 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन का परिचालन चालू रहेगा.
- 16 से 20 अक्टूबर तक दिन के 11.30 बजे से प्रत्येक दिन अगले सुबह 5 बजे तक बसों को छोड़कर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.
- 21 अक्टूबर विसर्जन के दिन सुबह 6 बजे से विसर्जन तक भारी वाहनों में बस सहित चार पहिया वाहनों का (सिर्फ विसर्जन रूट) में परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा.
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट – (नीचे भी पढ़ें)
- मानगो से आनेवाली ऑटो रिक्शा को मानगो बस स्टैंड चौक से सीधे एमजीएम अस्पताल होते हुए शीतला मंदिर होकर दिल्ली दरबार होटल के रास्ते होते हुए सीधे साकची गोलचक्कर की ओर जाना है. इसी प्रकार साकची से मानगो जानेवाली ऑटो रिक्शा को बंगाल क्लब से सीधे किताब लाइन, ओल्ड कोर्ट मोड़ से मरीन ड्राइव गोलक्कचर होते हुए केवल पुराने पुल के रास्ते ही मानगो की ओर जाना है. दोनों सड़क पर ऑटो के लिए वन वे व्यवस्था रहेगी. विशेष जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर इन रास्तों पर इसी व्यवस्था के अन्तर्गत दो पहिया और चार पहिया जैसे छोटे वाहनों का भी परिचालन कराया जाना प्रस्तावित है.
- साकची गोलचक्कर से भालुबासा- बारीडीह के तरफ जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया जैसे छोटे वाहन स्ट्रेट माइल रोड होते हुए रामलीला मैदान कुम्हारपाड़ा के रास्ते भालुबासा एवं बारीडीह के तरफ जा सकते हैं. यदि काशीडीह पूजा पंडाल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होगी तो इन वाहनों को बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट होते हुए एपेक्स अस्पताल होते हुए टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते से निकाल जाना पड़ सकता है. बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा के तरफ से साकची, मानगो, डिमना के तरफ जाने वाले सभी वाहनों को कुम्हारपाड़ा से होकर न्यू बाराद्वारी पुराना टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते होकर जाना होगा.
- बारीडीह, एग्रिको एवं भालुबासा के रास्ते से साकची आने वाले वाहन, जो काशीडीह पूजा पंडाल में जाना चाहते हैं, वे कुम्हारपाड़ा (जानकी भवन) से बायें जायेंगे. ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में इनकी पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है.
- साकची, मानगो से बारीडीह, सिदगोड़ा, भालूबासा, एग्रिको टेल्को तथा गोलमुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (दो पहिया वाहन को छोड़कर) मानगो पुल के दक्षिण भाग से भुईयांडीह मार्ग से होकर जायेंगे.
- मानगो बस स्टैंड की तरफ से भुईयांडीह पूजा पण्डाल में जाने वाले वाहनों के लिये शमशान घाट से पहले दाहिने तरफ खाली जगह में पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है एवं एग्रिको, एनएमएल चौक (लिट्टी चौक) की तरफ से भुईयॉडीह पूजा पण्डाल में आने वाले वाहनों के लिए गैस गोदाम एवं गैरेज की खाली पड़ी जमीन में पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है.
- गोलमुरी, बर्मामाईन्स से साकची आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आरडीटाटा गोलचक्कर के पास 407 स्टैंड पर किया जाना प्रस्तावित है.
- साकची बंगाल क्लब पूजा पंडाल में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आमबगान एवं जुबली पार्क के गेट नं0-01 (टैगोर एकेडमी) के सामने किया जाना प्रस्तावित है.
- टेल्को, गोलमुरी, रेलवे ओवर ब्रिज, बर्मामाईन्स से साकची आनेवाले सवारी वाहन केरला समाज स्कूल एवं एनटीटीएफ के परिसर में पार्किंग की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है. इसके आगे सवारी वाहनों का परिचालन वर्जित किया जाना प्रस्तावित है.
- बिष्टुपुर से साकची आनेवाली दो पहिया वाहन एवं गोलमुरी से आने वाले वाहनों के लिए 09 नम्बर स्टैंड एवं सुपरवाईजर फ्लैट के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है.
- नीलडीह गोलचक्कर, तार कम्पनी, टेल्को मेन गेट, लेबर ब्यूरो चौक से होते हुए गोविन्दपुर के तरफ वाहनों का परिचालन किया जाना प्रस्तावित है. नीलडीह गोलचक्कर, लेबर ब्यूरो चौक एवं इसके आगे गोविन्दपुर मोड़ तक किसी भी प्रकार के वाहन का पड़ाव ठहराव नहीं रहेगा.
- टेल्को डी रोड पूजा में जाने वाले वाहनों का पार्किंग व्यवस्था पूजा पंडाल के उत्तर इंजन पार्क में तथा पुरब खाली स्थान में किया जाना प्रस्तावित है.
- टेल्को साबुज कल्याण संघ में लेबर ब्यूरो से साबुज कल्याण, टेल्को गुरुद्धारा से साबुज कल्याण तक किसी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं होना प्रस्तावित है. यहां पर साबुज कल्याण के दक्षिण एक पार्किंग, लेबर ब्यूरो के दक्षिण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास दूसरा पार्किंग एवं साबुज कल्याण के उत्तर गुरुद्धारा के सामने तीसरा पार्किंग की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है.
- लेबर ब्यूरो से आगे शिव पार्वती पूजा पंडाल के सामने पेट्रोल पंप के बगल में पार्किंग की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है.
- बर्मामाईन्स दुर्गा पूजा मैदान में टेल्को, ट्यूब गेट के तरफ से स्टार टॉकिज एवं रेलवे स्टेशन जाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नामदी रोड, बीणा रोड, मोना रोड, बीएमपी स्कूल के किनारे से होते हुए टीआरएफ मैदान के सामने वाले सड़क से स्टार टॉकिज होते हुए बर्मामाईन्स ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन के तरफ होना प्रस्तावित है. यह रास्ता वन वे रहेगा. ट्यूब गेट के तरफ से बार्ममाईन्स दुर्गा पूजा मैदान आनेवाले वाहनों का पार्किंग वीणा रोड, बीपीएम उच्च विद्यालय में किया जाना प्रस्तावित है.
- रेलवे स्टेशन से ट्यूब गेट, टेल्को, मनीफीट, आदि क्षेत्रों में जाने के लिए वाहनों का परिचालन बर्मामाईन्स रेलवे ओभर ब्रिज, स्टार टॉकिज, एनएमएल गोलचक्कर, बर्मामाईन्स थाना, बर्मामाईन्स गोलचक्कर होते हुए ट्यूब गेट के तरफ होगा. यह रास्ता वन वे होगा, आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट के तरफ से बर्मामाईन्स दुर्गा पूजा मैदान में आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आरके कंस्टक्शन के परिसर में किया जाना प्रस्तावित है. जेम्को एवं लक्ष्मीनगर के तरफ बर्मामाईन्स दुर्गा पूजा मैदान के आने वाले वाहनों का पार्किंग टीआरएफ मैदान में किया जाना प्रस्तावित है.
- खरकई पुल बिष्टुपुर के तरफ से आदित्यपुर जाने वाले पुराने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णरूपेण बंद रहना प्रस्तावित है. इस पुल से सिर्फ पैदल चलने वाले लोग आना-जाना करेंगे.
- मैला टंकी से आदित्यपुर जाने वाले सभी वाहन भोल्टास गोलचक्कर से घुम कर खरकई नदी पर बने नये पुल से आदित्यपुर आना-जाना करना प्रस्तावित है.
- छोटी सभी प्रकार के वाहन खरकाई पुल से आदित्यपुर की ओर जाना प्रस्तावित है. आदित्यपुर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है.
- कदमा थाना से रानीकुदर पूजा पंडाल की ओर किसी भी तरह के वाहन का परिचालन नहीं होना प्रस्तावित है तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग, कदमा थाना के सामने मैदान में तथा गणेश पूजा मैदान में बीएच एरिया तीन मुहानी मोड़ के पास किया जाना प्रस्तावित है.
- सोनारी से कदमा आनेवाले वाहन कदमा सोनारी लिंक रोड से होकर आना जाना करना प्रस्तावित है.
- रानीकुदर दुर्गापूजा पंडाल एवं विष्टुपुर, आदित्यपुर, शास्त्रीनगर की ओर आने वाले वाहनों की पड़ाव की व्यवस्था धोबी घाट कदमा में किया जाना प्रस्तावित है.
- बिष्टुपुर, साकची की ओर से रंकिनी मंदिर एवं रानीकुदर पूजा पण्डाल कदमा जाने वाले वाहन जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से धतकीडीह होते हुये गणेश पूजा मैदान कदमा के समीप स्थित ट्रेन्गुलर मोड़ तक आना जाना करना प्रस्तावित है. गणेश पूजा मैदान कदमा में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है. गणेश पूजा मैदान से कदमा एवं गोपाल मैदान बिष्टुपुर की ओर आने वाले वाहन कदमा, सोनारी लिंक रोड होकर सर्किट हातस गोलचक्कर से जाया करेंगे प्रस्तावित है.
- रामदास भट्ठा पुलिया से होकर कोई भी वाहन रानीकुदर की ओर नहीं जायेंगे प्रस्तावित है.
- रेलवे स्टेशन टाटा नगर से बागबेड़ा थाना होते हुए रेलवे फाटक एवं वीर कुंवर सिंह चौक जुगसलाई की तरफ से भी भारी व्यवसायिक वाहन जुगसलाई बाजार में प्रवेश नहीं करेगी.
- बाटा चौक की तरफ से रेलवे फाटक की और कोई भी वाहन नहीं जायेगी प्रस्तावित है. बाटा चौक से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक कोई भी वाहन मुख्य मार्ग पर पड़ाव नहीं करेंगे प्रस्तावित है.
- करनडीह परसुडीह की ओर से आने वाले वाहन रेलवे क्लब मोड़ से केन्द्रिय विद्यालय होते हुए ट्रेन लाईटिंग डीपो मोड़ से (मछुआ गली) मुख्य मार्ग होकर जायेगी प्रस्तावित है. (यह रास्ता भी वन वे होगा)
- रेलवे ओवर ब्रिज स्टेशन की ओर से टेल्को, गोलमुरी एवं साकची की ओर जाने वाले वाहन टीआरएफ मोड़ से चुना भट्ठा रोड लक्ष्मी नगर रोड, जेम्को मोड़, मनीफीट टीओपी, ट्यूब गेट होकर जाना प्रस्तावित है. संकटा सिंह पेट्रोल पम्प के बगल से रेलवे कॉलोनी (सब्जी मंडी) जाने वाली सड़क में किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
- साकची, गोलमुरी एवं टेल्को से ओवर ब्रिज स्टेशन की ओर जाने वाली सभी वाहन एचएनएम गेट एवं ट्यूब गेट गोलचक्कर, बीओसी गैस मोड़, बीपीएम उच्च विद्यालय मोड़ से होते हुये बर्मामाईन्स रेलवे ओवर ब्रीज में रास्ते से जाना प्रस्तावित है.
- सोनारी से सर्किट हाउस एरिया जानेवाले वाहन सोनारी हवाई अड्डा चौक से उपायुक्त आवास होते हुये आना प्रस्तावित है तथा सर्किट हाउस गोलचक्कर से सोनारी जाने वाले वाहन सीएच एरिया मिलिट्री कैम्प वाले मार्ग से होते हुए सोनारी जाना प्रस्तावित है. साथ ही सीएच एरिया दुर्गा पूजा पण्डाल आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था लोयला स्कूल खेल मैदान में किया जाना प्रस्तावित है. सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास कोई भी गाड़ी का पार्क करना दण्डनीय है.
- सीएच एरिया, आशियाना गार्डेन, सोनारी की तरफ से मिलिट्री कैम्प होकर आने वाले वाहन सीएच एरिया, रोड नंबर 3 से मुड़कर साकची एवं विष्टुपुर की तरफ जायेंगे प्रस्तावित है. सर्किट हाउस गोलचक्कर पूजा पण्डाल में आने वाले श्रद्धालू सीएच एरिया रोड नंबर 2 के किनारे-किनारे वाहनों की पार्किंग करेंगे प्रस्तावित है.
- कोई भी भारी वाहन को स्ट्रेट माईल रोड से पारसी मंदिर तथा पुराना कचहरी मोड़ से एमजीएम चौक एवं टेलीफोन एक्सचेंज रोड में पार्किंग नहीं किया जाना प्रस्तावित है, क्योंकि वहां पर पार्किंग दण्डनीय है. इसी प्रकार बंगाल क्लब से 9 नंबर टैक्सी स्टैण्ड तथा टैक्सी स्टैण्ड से आरडी टाटा गोलचक्कर, नीलडीह गोलचक्कर से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर तक एवं कदमा थाना से रंकिनी मंदिर चौक तक, एनएमएल गोलचक्कर से बर्मामाईन्स टैक्सी स्टैण्ड गोलचक्कर तक, मानगो चौक से बॉम्बे चौक तक एवं मानगो चौक से पारडीह चौक तक कोई भी भारी वाहन का पड़ाव सड़क पर नहीं रहेगा प्रस्तावित है.
- दुर्गा पूजा पण्डालों के लिए दिनांक 15 से 21 अक्टूबर तक प्रशासन/पीएचडी/बिजली विभाग / रेड क्रॉस सोसाईटी/अग्निशामक गाड़ियों को इस निषेध से मुक्त रखा गया है.
- वर्जित स्थानों में शहरी क्षेत्र के अंदर 15 से 21 अक्टूबर तक तक आम जनता के गाड़ियों का उल्लेखित मार्गों के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर परिचालन पूर्ववत रहेगा. केन्द्रीय शांति समिति के वैसे सदस्यों द्वारा विधि-व्यवस्था में सहयोग देने के लिए छोटे वाहन (दो या चार पहिया) का परिचालन किया जा सकेगा जिसके लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात्, जमशेदपुर या इनसे वरीय पदाधिकारी से परिचालन की अनुमति लेना अनिवार्य होगी. केन्द्रीय शांति समिति को छोड़कर थाना स्तर के शांति समिति को दूसरे थाना क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. चिन्हित पार्किंग स्थल को छोड़कर अन्य नो पार्किंग जोन में लगाने वाले सभी प्रकार के गाड़ियों को स्पॉट फाईन करके शूल्क की वसूली की जायेगी. सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात् के नियमों का कड़ाई से पालन करें. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्गा पूजा घूमने के दौरान इन जगहों पर करें वाहनों की पार्किंग – (नीचे भी पढ़ें)
- ठाकुर प्यारा सिंह सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति काशीडीह, साकची : ठाकुर प्यारा सिंह उच्च् विद्यालय परिसर, घुरन्धर सिंह मेमोरियल विद्यालय परिसर, काशीडीह उच्च विद्यालय, पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी
- भुइयांडीह सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,सीतारामडेरा : श्मशाम घाट के पश्चिम का खाली जमीन से प्राइवेट बस स्टैंड तक, गैस गोदाम तथा गैरेज की खाली जमीन, मानगो सरकारी बस स्टैंड का आधा परिसर, चंडी नगर मैदान, आदिवासी विद्यालय का परिसर
- एग्रिको दुर्गा पूजा समिति, एग्रिको : पंडाल के बगल में सड़क किनारे न्यू ले आउट, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान
- टुइलाडुंरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, गोलमुरी : आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप 407 का स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान, केरला समाज स्कूल परिसर
- साकची गरमनाला दुर्गा पूजा समितिः (राजेन्द्र विद्यालय) रविन्द्र भवन के पास
- शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति, साकची : आमबगान मैदान पुलिस अस्पताल के पास
हिंदू क्लब दुर्गा पूजा समिति * हिन्दु क्लब दुर्गा पूजा समिति रानीकुदर / शास्त्रीनगर दुर्गा पूजा समिति, कदमा : रानीकुदर धोबीघाट, एडीएल सोसाईटी विद्यालय, गणेश पूजा मैदान (केवल बड़ी गाड़ियों के लिए) - साबुज कल्याण संघ टेल्को दुर्गा पूजा समिति, टेल्को: लेबर व्यूरो चौक के सामने फुटबॉल मैदान के बगल में सड़क के किनारे (केवल दो पहिया वाहन), टेल्को गुरुद्वारा के सामने, स्टेट बैंक / सेंट्रल बैंक के सामने, टेल्को कंपनी सीटीएस बस पड़ाव मैदान, साबुज कल्याण के दक्षिण ओर
- बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति : बीपीएम उच्च विद्यालय का मैदान, बीणा रोड, टीआरएफ मैदान
- सर्किट हाउस सार्वजनिक दुर्गा पूजा : लोयला स्कूल के मैदान में एवं मैदान से सटे किनारे खाली भाग में केवल दो पहिया वाहन का पड़ाव, सर्किट हाउस रोड नंबर 2 किनारे
- रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा समिति, कदमा : जुस्को विद्यालय कदमा का परिसर
- सोनारी कागलनगर दुर्गा पूजा समिति : कागलनगर पूजा पंडाल के पूरब सड़क के किनारे
- साकची बाजार घुमने वाले श्रद्धालुओं के चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के पार्किंग स्थल : साकची डायमंड शोरूम के पीछे तोड़े गये टाटा स्टील के क्वार्टर वाले खाली स्थान, जेएनएसी साकची कार्यालय के पास खाली जमीन, 9 नंबर टैक्सी स्टैंड
- टेल्को डी रोड दुर्गा पूजा : पूजा पंडाल के पूरब की ओर, इंजन पार्क
- टेल्को शिव पार्वती पूजा समिति : पूजा पंडाल के सामने पेट्रोल पंप के पास
- बंगाल क्लब पूजा समिति : आम बगान, टैगोर एकेडमी के पास
- उलीयान दुर्गा पूजा समिति : दोनों पूजा पंडाल के बीच सड़क के किनारे (नीचे भी पढ़ें)
पूजा के दौरान जमशेदपुर में ड्रॉप गेट / बैरिकेड लगाये जानें वाले स्थान की सूची –
यातायात थाना – ड्रॉप गेट / बैरिकेड का स्थान – एजेंसी का नाम
- जुगसलाई — रेलवे क्लब मोड़ (बागबेड़ा थाना), ट्रेन लाईटिंग डीपो मोड़ से (मछुआ गली) काबड़ा गैस (बागबेड़ा थाना), भिखारी मैदान (बागबेड़ा थाना, लाल बिल्डिंग (बागबेड़ा थाना), गोलपहाड़ी मोड़ (परसुडीह थाना) — पूजा कमिटी एवं जुगसलाई जिला परिषद
- साकची — ड्रॉप गेट सागर होटल (साकची थाना), साकची गोलचक्कर (साकची थाना), पेट्रोल पम्प वाले दिल्ली दरबार रोड (साकची थाना), बंगाल क्लब के पास (साकची थाना), शितला मंदिर के पास (साकची थाना), कुम्हारपाड़ा के पास (साकची थाना), वाकी टॉकी के पास (साकची थाना), सलाईडर- सागर होटल (साकची थाना), बाराद्धारी एमजीएम अस्पताल चौक (साकची थाना), दिल्ली दरबार (साकची थाना), ठाकुर प्यारा सिंह पूजा स्थल कट के दोनों तरफ (साकची थाना) — ड्रॉप गेट – जेएनएसी, सलाइडर – टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को)
- गोलमुरी –लेबर ब्यूरो चौक (टेल्को थाना), बर्मामाइन्स डनलप मैदान (बर्मामाइन्स थाना), स्टार टॉकिज पेट्रोल पम्प (बर्मामाइन्स थाना), आरडी टाटा गोलचक्कर (गोलमुरी थाना), एनटीटीएफ और आरडी टाटा गोलचक्कर के बीच, (गोलमुरी थाना)- डिवाइडर, टैक्सी स्टैण्ड के पास (बर्मामाइन्स थाना)- हॉफ बैरिकेड, मोना राड़ के पास (बर्मामाइन्स थाना), बीपीएन स्कूल मोड़ के पास (बर्मामाइन्स थाना), सिदगोड़ा बाजार पेट्रोल पम्प के सामने (सिदगोड़ा थाना)- बैरिकेड, डी रोड टेल्को (टेल्को थाना) बैरिकेड, सण्डे मार्केट (बिरसानगर थाना) बैरिकेड — बैरिकेड – पूजा कमिटी द्वारा एवं स्लाइडर पुलिस द्वारा
- मानगो — ड्रॉप गेट : मानगो छोटा पुल (मानगो थाना) — ड्रॉप गेट एमएनएसी
- बिष्टुपुर
- ड्रॉप गेट (बिष्टुपुर एरिया) सर्किट हाउस पूजा पंडाल के गेट के सामने दोनों तरफ (बिष्टुपुर थाना) , मैला टंकी से खरकई तक बीच में सभी कट बांस से बंद रहेगा, (बिष्टुपुर थाना) , बेलीबुधन बर्निंग घाट में बैरिकेडिंग लगाना एवं पानी में बैलुन लगाना (बिष्टुपुर थाना) , बेल्डीह कालीबाड़ी में 06 सलाईडर और 02 ड्रॉप गेट लगेगा (बिष्टुपुर थाना)
- ड्रॉप गेट (कदमा एरिया) कदमा थाना गेट (कदमा थाना), कदमा थाना के नीचे एडीएल स्कूल के बगल में (कदमा थाना), रानीकुदर पूजा पंडाल के पीछे (कदमा थाना), रामदास भट्टा पुलिया के पास (कदमा थाना), रामदास भट्टा पेट्रोल पम्प के पास (कदमा थाना), शास्त्रीनगर से आने वाले मंदिर के पास (कदमा थाना), न्यू फॉर्म एरिया रोड नंबर-08 एवं रोड नंबर-10 के पास क्र्वाटर के बीच में पूजा पंडाल के पीछे (कदमा थाना, निर्मल महतो के मूर्ति और मंत्री जी के आवास के पास (कदमा थाना)- हॉफ बैरिकेड, कदमा बाजार के पीछे शौचालय के पास (कदमा थाना) बैरिकेड
- ड्रॉप गेट/बैरिकेडिंग (सोनारी एरिया): कदमा सोनारी लिंक रोड से एयरपोर्ट गेट तक सलाईडर एवं रस्सी लगाकर बीच में (सोनारी थाना), एयरपोर्ट गोलचक्कर से राम मंदिर जाने वाले मार्ग में (सोनारी थाना), सोनारी राम मंदिर के बगल में (सोनारी थाना), कागलनगर पूजा पंडाल के बगल में (सोनारी थाना) कागलनगर पेट्रोल पम्प के पास (सोनारी थाना) — टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) एवं पुलिस द्वारा





