रांची : झारखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए कोविड से बचने के लिए गाइडलाइन जारी किया है. इसके तहत मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही सेनिटाइजर का उपयोग करते रहना है. इसके लिए विभाग की ओर से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखा गया है.(नीचे भी पढ़े)
पत्र सरकार के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने जारी किया है.शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, सारे कॉलेजों में मास्क लगाना व सेनिटाइजर अनिवार्य है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है. कार्यस्थल पर पांच से अधिक लोग इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं. कार्यस्थल पर गुटका-तंबाकू खाकर यहां-वहां थूकना सख्त मना है. बिना किसी काम के विजिटर का आना मना है. इसको लेकर काफी सतर्कता बरतने को कहा गया है.



