रांची : झारखंड विधानसभा में हंगामा और सत्र के बाद भी सदन में रहकर हंगामा करने का मामला गरमा गया है. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने भाजपा के सभी 18 विधायकों को ससपेंड कर दिया है. इतनी बड़े पैमाने पर विधायकों को सस्पेंड किया गया है. 2 अगस्त की दोपहर दो बजे बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है. शुक्रवार तक ही सदन चलेगा. इस कारण उन विधायकों को सिर्फ अंतिम समय में इंट्री विधानसभा में मिलेगी. आपको बता दे कि भाजपा का कुल 25 विधायक ही झारखंड विधानसभा में है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखण्ड विधानसभा से निलंबित बीजेपी विधायक की सूची :
- पुष्पा देवी
- नीरा यादव
- अपर्णा सेनगुप्ता
- सीपी सिंह
- भानु प्रताप शाही
- रणधीर सिंह
- आलोक चौरसिया
- किशुन दास कुशवाहा
- शशिभूषण मेहता
- समरी लाल
- अनंत ओझा
- राज सिन्हा
- नारायण दास
- केदार हाजरा
- कोचे मुंडा
- अमित मंडल
- बिरंची नारायण
- नवीन जायसवाल




