रांची: झारखंड में मॉनसून आने के साथ ही जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में लगातार रूक रूकर बारिश हो रही है. इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना जारी की गयी है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा रांची के कांके में 110.2 एमएम दर्ज की गयी. वहीं रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिले में अगले पांच दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं शेष जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है. जमशेदपुर व आसपास के कोल्हान क्षेत्र में बुधवार से राहत की उम्मीद है. बुधवार को शहर में धूप खिलने के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)
बीते 24 घंटे की सबसे अधिक वर्षा वर्षा रांची के कांके में दर्ज की गयी है, जहा 110.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसके पश्चात सिमडेगा में 92.2 एमएम, रामगढ़ में 89 एमएम, जमशेदपुर में 55.2 एमएम दर्ज की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान
इन जिलों में येलों अलर्ट जारी – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 2 जुलाई को रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार में भारी बारिश की उम्मीद है. वहीं 3 जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान है. 4 जुलाई को कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा जिले में बारिश का अलर्ट है. 5 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद जिले में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं शेष जिलों में बूंदाबांदी की संभावनी है.




