चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में बीती रात प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने सांपधरा निवासी गोसाई हेम्ब्रम के बगान में प्रवेश कर बगान में लगे कटहल और केला खेती को नुकसान पहुंचाया है. किसान गोसाई हेम्ब्रम ने बताया कि कटहल के पेड़ से हाथी ने कई कटहल को खाया और पैरो तले रौंदकर बर्बाद कर दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा केले की खेती को भी तहस नहस कर दिया है, इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी फिलहाल गांव से सटे जंगल में शरण लिए हुए है. जिस कारण ग्रामीण और किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं.







