रांची / जमशेदपुर : झारखंड में सुबह धूप के बाद बुधवार शाम को बारिश का अनुमान है. इस दौरान मौसम विभाग ने कुछ घंटे बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 10 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – गुरुवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है.



