रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों को राहत मिली है, जहां शनिवार सुबह से कोल्हान धूप खिली जिसमें हल्की गर्मी महसूस की जा रही है. बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को पाकुड़ जिला का तापमान सबसे अधिक यानी 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लातेहार जिला का तापमान सबसे कम यानी 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री, रांची का 30.4 डिग्री, डाल्टेनगंज 29.8 डिग्री, बकारो का 31.1 डिग्री और चाईबासा का 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी के साथ रात में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिन यानी 11 से 15 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की सभावना नहीं है. वहीं कल यानी रविवार से मौसम मुख्यत: साफ रहेगा और बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम – झारखंड में कल से यानी रविवार से मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 16 अक्टूबर तक 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 16 अक्टूबर तक 17 से 24 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है.




