रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है. मंगलवार को चाईबासा जिला का पारा सबसे अधिक 31.2 डिग्री रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी जिला का 8.6 रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपु की विजिबिलिटी सबसे कम रही. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर के अधिकतम पारा में 1.9 डिग्री की बढोतरी के साथ 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके पश्चात अगले 2 दिन में इसमें धीरे-धीरे (2-3) की गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान 21 से लेकर 23 तक मौसम शुष्क रहेगा. कुहासे के बाद आसमान साफ रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची — 26.6 डिग्री सेल्सियस — 11.0 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 30.5 डिग्री सेल्सियस — 11.9 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 29.2 डिग्री सेल्सियस — 9.2 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 28.2 डिग्री सेल्सियस — 11.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 31.0 डिग्री सेल्सियस — 11.0 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 26.7 डिग्री सेल्सियस — 10.3 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 27.7 डिग्री सेल्सियस — 8.6 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 22.7 डिग्री सेल्सियस — 13.8 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 27.7 डिग्री सेल्सियस –9.2 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 27.1 डिग्री सेल्सियस — 11.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला — 31.2 डिग्री सेल्सियस — 11.6 डिग्री सेल्सियस












