जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में इन दिनों लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. इसे लेकर मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने अगले पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. वहीं जमशेदपुर में बसंत पंचमी के पहले ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. उन्होंने बताया कि अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 25 और 26 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही 27 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 का पहला मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. बादल नहीं, मौसम मैच के लिए अनुकूल है. किसी प्रकार की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक झारखंड का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जमशेदपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज
झारखंड के उत्तर पूर्वी के संथाल हिस्सों में हल्के कोहरे और दक्षिणी हिस्सों में धुंध देखने को मिलेगी. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया. वहीं इस दौरान पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री बढ़ा रहेगा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री बढ़ा रहेगा. इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिला रहा है. इसके साथ ही झारखंड में साइक्लोनिक असर भी देखने मिलेगा. जो राजस्थान के आस-पास के क्षेत्रों में बन रहा है. इस साइक्लोन के कारण झारखंड में ठंडी हवा का रुख रुका रहेगा. जिस कारण झारखंड का तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. यहीं स्थिति अगले तीन चार दिनों तक झारखंड में देखने को मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान-
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सुबह धुंध के बाद मौसम साफ रहेगा. 25 और 26 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं आने वाले पांच दिन में बारिश का आशंका नहीं है. इसके साथ ही मौसम शुष्क रहेगा.
26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम अभिषेक आनंद के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहेगा. वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दिन झारखंड में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहेगी.
27 जनवरी को कैसा होगा मौसम-
झारखंड के रांची में एक टी-20 मैच 27 जनवरी को खेला जाना है. पूर्वानुमान के मुताबिक उस दिन भी मौसम शुष्क और मैच खेलने के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. वहीं उस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29-31 के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा.



