
जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. इन दिनों बीते पांच दिनों से लगातार ठंड में वृद्धि हुई है. वहीं मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन यानी आज व कल (गुरुवार) लोगों को ठंड व धुंध का सामना करना पड़े सकता है. वहीं राजस्थान में बन रहे साइक्लोन का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. इस कारण झारखंड में बारिश के आसार हैं. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
7 जनवरी (शुक्रवार) से राज्य में बादल छाए रहेंगे. इसके 48 घंटे के बाद 9 से 12 जनवरी तक बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 9 जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. इससे राज्य में ठंड का प्रभाव कम होगा. वहीं लगातार दो दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिन चढ़ते ही धूप खिली रहेगी.











