जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मंगलवार के मुकाबले बुधवार की न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड की गयी. मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22. 6 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग ने पूर्व ही बताया था कि जमशेदपुर समेत झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. यही कारण है कि जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में कनकनी और ठंड बढ़ी हुई है. वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. बादलों के कारण कनकनी लोगों को सत्ता रही है. वहीं गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके पश्चात झारखंड में एक बार 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वहीं धूप नहीं खिलने और बादल रहने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है. वहीं 22 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. (नीचे पढ़ें पूर्वानुमान)
पूर्वानुमान में गुरुवार को बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां तथा मध्य यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. बादल के कारण पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे.
तिथि — अधिकतम – न्यूनतम
19 जनवरी — 24 — 11
20 जनवरी — 26 — 13
21 जनवरी — 28 — 14
22 जनवरी — 29 — 15
23 जनवरी — 29 — 15.












