
जमशेदपुर : यूथ इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे की अध्यक्षता में रांची प्रेस क्लब में झारखंड यूथ इंटक के प्रमंडलीय प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में पांचो प्रमंडल के प्रभारी एवं अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की एवं जिला कमेटी का अप्रूवल प्रदेश अध्यक्ष से प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने संगठन की भावी रणनीति बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्षों एवं और प्रमंडल प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक समय सीमा के अंदर प्रखंड कमेटी को जल्द से जल्द गठित कर उसका अप्रूवल भी प्राप्त करना सुनिश्चित करें एवं संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करें. प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने प्रमंडल प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो जिला अध्यक्ष संगठन के प्रति लचर नीति अपनाए बैठे हैं, अब तक कमेटी गठित नहीं कर पाए हैं, उन्हें हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस के द्वारा यूथ इंटक की अनदेखी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा बल्कि इस मुद्दे को झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी को कांग्रेस आलाकमान से भी यूथ इंटक की टीम मुलाकात कर प्रदेश नेतृत्व का यूथ इंटक के प्रति उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से संबंधित मुद्दे को उठाया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा. इस बैठक में यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, कोषाध्यक्ष बटुक मिश्रा, जमाल खान, अंजनी कुमार, शाशांक सुमन, दीपेश पाठक, अमित कुमार पांडेय, अनिमेष, माही खान, गौरव कुमार ओझा, अशरफ कमाल, अब्दुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे.






