
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन, सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। इसमें प्रदेश संयोजक मुकेश रॉय, प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर केपी, प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तिग्गा, राजकुमार लरोकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रदेश सह सचिव शादाब अनवर, प्रदेश सचिव पिंटू कुमार, अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रचार सचिव शरद सपरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार, राहुल, सैसब सरकार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमर सिंह, जिला संगठन सचिव शंकर लाल, सिविल डिफेंस सेल महिला जिला अध्यक्ष डॉ पुष्पा पाठक, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रवि तिर्की, धर्मेन्द्र कुमार, एरियल कलुंडिया, फ्रांसिस दांत, सुनीता हेलेन कलुण्डिया, अलीशा तिर्की, संगीता शर्मा समेत कई सक्रिय सदस्यों ने रक्तदान किया। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल डेविड तिग्गा ने दी।







