
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को (एक अप्रैल से इसका नाम टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड हो जायेगी) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन की आमसभा 14 मार्च यानी शनिवार को होने जा रहा है. इसको लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है. इसके साथ ही चुनाव की तिथियों की भी घोषणा हो चुकी है. आमसभा में चुनाव कराने पर भी रजामंदी ली जायेगी जबकि को-ऑप्सन होना है या नहीं, इसको लेकर भी रजामंदी ली जायेगी. को-ऑप्सन बाहरी नेता के लिए मंजूरी लेना होता है. जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय जुस्को के कर्मचारी नहीं है, वे टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी है. ऐसे में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. इस बीच रघुनाथ पांडेय को जबरदस्त समर्थन मिला है. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से रघुनाथ पांडेय का समर्थन किया गया है. अंदरखाने यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद भी समर्थन कर रहे है, वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने प्रेस बयान जारी कर रघुनाथ पांडेय का खुले तौर पर समर्थन कर दिया है. वैसे रघुनाथ पांडेय के खिलाफ एसएल दास भी ताल ठोंक रहे है और अपना भी को-ऑप्सन कराने की तैयारी कर रहे है, लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन का साथ मिलने के बाद रघुनाथ पांडेय का अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है. यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कहा है कि जुस्को के श्रमिकों का भला करने वाले नेता रघुनाथ पांडेय को ही मजदूर जीतायेंगे. मजदूरों की इससे भलाई संभव हो सकेगा. श्री राज ने कहा कि मजदूरों को काफी लाभ दिलाने का काम रघुनाथ पांडेय ने किया है. आमसभा में मजदूरों से मेरी अपील है कि हर हाल में मजदूरों के नेता का साथ दें और उनके को-ऑप्सन के साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करें. आने वाला दिन जुस्को लिए काफी चुनौती है, जिससे लड़ने वाले लड़ाकू नेता रघुनाथ पांडेय की जरूरत है. वेज रिवीजन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर रघुनाथ पांडेय जैसे बारगेनर की जरूरत कंपनी और यूनियन को है. यहीं वजह है कि मुझे भरोसा है कि मजदूर हर हाल में रघुनाथ पांडेय को जीतायेंगे.













