
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को (जिसको टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी कहा जाता है) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव होने वाला है. 26 और 27 मार्च को चुनाव होना है, जिसके लिए कार्यक्रम घोषित हो चुका है. लेकिन अब कोरोना वायरस के कारण कैसे चुनाव कराया जाये, कैसे लोगों की भीड़ को रोका जाये, कैसे कोरोना वायरस के कारण लोगों को किसी तरह का मतदाताओं को नुकसान नहीं हो, इस पर चुनाव कमेटी के लोग विचार कर रहे है. वैसे जुस्को प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ चुनाव कमेटी के लोग और अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय लगातार संपर्क में है और चुनाव होगा या नहीं और अगर होगा तो कैसे कराया जाये, इसके बिंदू पर भी फैसला लिया जा रहा है. दूसरी ओर, जुस्को श्रमिक यूनियन की बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र को लेकर आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई निर्वाचन क्षेत्र को लेकर आपत्ति नहीं आयी. 23 सीटों के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्र के साथ सूची प्रकाशित पहले ही कर दी गयी थी. सबसे अधिक आठ सीट वाटर मैनेजमेंट में हैं. इसके बाद 4-4 टाउन इलेक्ट्रिकल और पब्लिक हेल्थ शामिल हैं. वहीं पब्लिक हेल्थ निर्वाचन क्षेत्र के चार सीट में से एक सीट महिला के लिए आरक्षित है. वाटर मैनेजमेंट निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक को तीन भाग में ए, बी, सी में बांटा गया है. 19 मार्च को निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. इसमें निर्वाचन व वोटर लिस्ट दोनों शामिल है. मालूम हो कि चुनाव 26-27 मार्च को होगा.
कहां कितना सीट पर होना है मतदान
…. विभाग ……………………. निर्वाचन क्षेत्र व संख्या ………………………………… सीट संख्या
1 – वाटर मैनेजमेंट ……………. 1 ए – वाटर वर्कर्स एंड अारपीएच ……………… 3
………………………………… 1 बी – वाटर डिस्ट्रीब्यूशन एंड डिमना कॉम्पलेक्स… 4
………………………………… 1 सी – सीवेज ट्रीटमेंट एंड पंपिंग स्टेशन ………….. 1
2 – पीएसडी/टाउन इलेक्ट्रिकल … 2 – पीएसडी/टाउन इलेक्ट्रिकल ……………………. 4
- परचेज एंड हॉर्टिकल्चर ………. 3 – परचेज एंड हॉर्टिकल्चर …………………………… 1
- डीबीएस एंड जीआरएस …….. 4 – डीबीएस एंड जीआरएस……………………….. 2
- पब्लिक हेल्थ ……………….. 5 – पब्लिक हेल्थ ……………………………………4 (एक महिला)
- आईसीएस …………………. 6 – आईसीएस ……………………………………….. 1
- एडमिनिस्ट्रेशन एंड एचआर … 7 – एडमिनिस्ट्रेशन एंड एचआर …………………….. 1
- एफएमसी ………………….. 8 – एफएमसी, एजुकेशन …………………………… 1
- ईपीसी, अकाउंट …………… 9 – इपीसी, अकाउंट …………………………………1



