
जमशेदपुर : टाटा स्टील के टेलीकम्यूनिकेशन विभाग को बंद किया जायेगा. इसको लेकर टाटा स्टील प्रबंधन ने टाटा वर्कर्स यूनियन को विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है. बुधवार को ही भेजे गये इस प्रस्ताव में साफ तौर पर कहा गया है कि इसके विभाग के सारे कर्मचारियों को इएसएस दिया जायेगा. वर्तमान में यहां 26 कर्मचारी है और यहां का अधीकृत मैनपावर 57 है. इस सेक्शन के जरिये ही टेलीक्यूनिकेशन का काम किया जाता है. वैसे इस विभाग को टाटा स्टील में कामकाज बिलकुल ही नहीं लिया जा रहा है. दरअसल, टाटा स्टील का अपना टेलीक्यूनिकेशन विभाग है. इसके जरिये टाटा स्टील के अपने नंबर संचालित होते है, लेकिन हाल में टाटा स्टील ने इस काम को भी आउटसोर्स कर दिया है. टाटा डोकोमो आने के बाद पहले से ही इसके काम को आउटसोर्स किया जा चुका था, लेकिन अब इसके पूरे काम को ही लगभग बंद कर दिाय गया है. ऐसे में वर्तमान में यहां कार्यरत सारे 26 कर्मचारियों को इएसएस देने की तैयारी की गयी है. यहां से कमेटी मेंबर भी है जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के सुपरवाइजरी यूनिट के पूर्व मानद सचिव एसके सिंह के पुत्र सुमित सिंह भी यहां कार्यरत है, जो इस बार के चुनाव में हार गये थे. लिहाजा, अब इन सारे लोगों को भी इएसएस देने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है. कुछेक लोगों को दूसरे विभागों में समायोजन कर लिया जाये, इस पर भी बातचीत चल रही है. दूसरी ओर, यूनियन की ओर से अब तक किसी तरह का कोई स्टैंड नहीं लिया गया है. टाटा स्टील की ओर से अब तक प्रेस को कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.





