जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता गोपाल जायसवाल ने यह कहते हुए कोर्ट से समय ले लिया कि वे चाहते है कि वकील को बदला जाये और वकील में भी बदलाव किया जायेगा. इसके बाद कोर्ट ने अंतिम मौका मंगलवार तक का दिया है. अगली सुनवाई मंगलवार 18 अक्टूबर को निर्धारित की गयी है. गुरुवार को ही फैसला आने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन समय ले लिये जाने के कारण यह सुनवाई टल गयी है. वैसे आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई का कोर्ट भी बदला गया है.
क्या है मामला
जुस्को श्रमिक यूनियन में नयी कार्यकारिणी के लिए मार्च 2020 में कंपनी परिसर में आमसभा हुई थी. शिकायतकर्ता एसएल दास का आरोप है कि आमसभा की पूरी प्रक्रिया नहीं अपनायी गयी. खुद रघुनाथ पांडेय ने आमसभा करायी और खुद अध्यक्ष बन गये. को-ऑप्सन की प्रक्रिया भी नहीं अपनायी गयी. बाद में चलकर इस मामले में विपक्ष के नेता गोपाल जायसवाल भी सक्रिय हो गये. गोपाल जायसवाल ने भी झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की और इसमें अपना पक्ष रखा है. इस मामले में रघुनाथ पांडेय, श्रम विभाग, एसएल दास, गोपाल जायसवाल समेत अन्य लोगों का बयान हो चुका है. सभी की गवाही हो जाने के बाद अब सिर्फ इंतजार किया जा रहा है कि कब फैसला आ जाये.






