जमशेदपुर:खुद की रक्षा करने का सबको अधिकार है.अगर ऐसे हालात पैदा हो जाएं कि जान खतरे में आ जाए तब यह जरूरी हो जाता है कि सेल्फ डिफेंस में इंसान जरुरी कदम उठाए.खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जानना जरुरी है कि राइट ऑफ प्राइवेट डिफेंस क्या है और कानून में इसके क्या प्रावधान हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस में शिक्षा संकाय के वुमन सेल के द्वारा ‘राइट ऑफ प्राइवेट डिफेंस ‘ विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका प्रियदर्शिनी ने किया.कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़, कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां, प्रोफेसर डॉ. अनामिका सिंह एवं फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के अन्य सभी शिक्षक उपस्थित थे. मुख्य अतिथि के रूप सच्चिदानंद मिश्रा (2आईसी आरएएफ ) मौजूद थे. जिनका स्वागत कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अनामिका सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर किया गया.(नीचे भी पढ़े)
मुख्य वक़्ता के रूप में सच्चिदानंद मिश्रा ने कॉलेज के विद्यार्थियों के समक्ष निजी रक्षा का अधिकार के सन्दर्भ में आने वाली कानून की अनेक धाराओं के बारे बताया. इस डिस्कशन सेशन में विद्यार्थियों ने अतिथियों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का निवारण किया. कार्यक्रम का अंत कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां ने किया.



